भास्कर न्यूज| सिनोधा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज अर्जुनी राज द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी के प्रांगण में सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं बैठक हुई। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी, डॉ खूबचंद बघेल,स्वामी आत्मानंद, छत्रपति शिवाजी, श्रीरामचंद्र जी की छायाचित्र पर माला, पुष्प, गुलाल एवं दीप प्रज्वलित कर,राजकीय गीत एवं समाज गीत के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया। भाटापारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु वर्मा का सम्मान केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप एवं राजप्रधान हरिराम वर्मा द्वारा, शाल,श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसी क्रम में सभी मुख्य अतिथियों,अतिथियों का स्वागत माला, पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर बारी-बारी से किया गया। उद्बोधन की कड़ी में केंद्रीय अध्यक्ष ने कहां जनप्रतिनिधियों का इस मंच,के माध्यम से सम्मान होना समाज के लिए गौरव की बात है। समाजिक नियमों का पालन सभी को करना चाहिए, समाज की उन्नति के लिए आर्थिक रूप से सशक्त होना जरूरी,साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थीयों को हर संभव सहयोग करने की बात कहीं। आगामी डा. खूबचंद बघेल की जयंती 19 जुलाई का आयोजन हर नगर, ग्राम में सुनिश्चित हो,इस पर बल दिया। साथ ही सभी स्वजाती दानदाताओं के सहयोग से केन्द्रीय भवन पर महापुरुषों की मूर्ति का स्थापना हो रही है, इससे अवगत किए। राजप्रधान ने उद्बोधन में कहा स्वच्छ पर्यावरण- सुखद जीवन के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान में एक पौधा अवश्य लगाये। बेटियां बोझ नहीं परिवार एवं समाज की गरिमा है। सिनोधा। सामाजिक जनप्रतिनिधि का सम्मान करते हुए। उन्होंने समाज में बढ़ती नशाखोरी, विजातीय होने को चिन्ताजनक, वहीं समाज के फिजूलखर्ची, आंडबर, विवाह में नशा, दहेज जैसे कुरीतियों से बचने को कहा। जिला पंचायत सभापति गीता वर्मा,दीप्ति वर्मा एवं सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों ने समाज का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजमंत्री पेंगन लाल वर्मा ने किया। इस समारोह में संरक्षक कृष्ण कुमार नायक, चोवाराम वर्मा बादल, संगठन मंत्री सुखनंदन नायक,हरीश कुमार वर्मा, संचिव सालिक राम वर्मा,सहसंचिव रामनारायण वर्मा, खुमान वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, घनश्याम वर्मा सहित भारी संख्या में स्वजाती महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित हुए। यह जानकारी सचिव ने दी।


