कब्जा हटाने की मांग, कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण

भास्कर न्यूज | बालोद शुक्रवार दोपहर 1 बजे ढाबाडीह के ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। मांग थी कि गांव की श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए। करीब आधे घंटे के धरने के बाद ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष मनहरण लाल सिन्हा, उपाध्यक्ष केशव राम यादव, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, महेश सिन्हा और सचिव हिलेश साहू ने बताया कि ढाबाडीह ग्राम पंचायत पसौद में आता है। यहां हल्का नंबर 52, खसरा नंबर 2, रकबा 41 हेक्टेयर की घास भूमि मरघट के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर बुधेलाल पिता रामआवतार ने अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से शासन-प्रशासन को आवेदन दे रहे हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जनहित में निर्णय नहीं लिया गया तो आगे और उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में भोपसिंह साहू, पंच पुरण साहू, सुखदेव राम साहू, रूप राम साहू, डिगेश्वर, मुरली साहू, भोज साहू, ललित कौमार्य, देवधर साहू, ढाल सिंह साहू सहित करीब 150 ग्रामीण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *