शिक्षकों का सम्मान करें, पढ़ाई पर ध्यान दें: डॉ. साहू

कवर्धा| गुरु पूर्णिमा पर जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने ग्राम सोनपुरी गुढ़ा के शासकीय मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से मुलाकात की। स्कूल में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों और शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। डॉ. साहू ने कहा कि गुरु जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। वे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों का सम्मान करें और पढ़ाई को प्राथमिकता दें। निरीक्षण के दौरान डॉ. साहू ने शिक्षकों से स्कूल की समस्याओं की जानकारी ली। कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल की सुविधा बेहतर करने हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच रामेश्वर साहू, जनपद सदस्य रूपेन्द्र सिंह, तामेश्वर साहू, चतुर साहू, कृष्ण साहू, भिखम सिन्हा, नीलू धुर्वे, रामचंद्र साहू, स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *