दाढ़ी| शासकीय हाई स्कूल कोयलारी में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत फुलवारी फाउंडेशन पचभैया, अमचो ने निशुल्क पौधा वितरण कर रोपकर इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों, शिक्षक व ग्रामीणों के साथ मिलकर गुरु पूर्णिमा के पर्व को यादगार बनाने, पर्यावरण को संरक्षित रखने स्कूल परिसर पर पौधरोपण किया। फुलवारी फाउंडेशन के संरक्षक विनय पाठक, सुनील, कीर्तन नायक, कुमेश्वरी चंद्राकर, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।


