कुसमी| ग्राम सुरहोली स्कूल में प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल को युक्तिकरण कर शाला प्रबंधन समिति गठित किया गया। प्रेमचंद वर्मा अध्यक्ष और विकास टंडन उपाध्यक्ष बनाए गए। सदस्य कमल रावत, गुनित पाटिल, बंशी रावत, चंदूलाल यादव, डालेंद्र चौहान, हिमाल्या पाटिल, दिगेश्वरी साहू, दशोदा गायकवाड, माया वर्मा, लक्ष्मी साहू, रीना बंजारे, संतोषी बघेल को पालकों ने सर्व सम्मति से समिति का सदस्य बनाया। इस दौरान प्रधान पाठक महेश सेन पानी की समस्या, शिक्षक की कमी के बारे में बताया। प्रहलाद वर्मा ने तत्काल बेरला बीईओ से बात कर दोनों समस्या की जानकारी दी। यहां रामू पाटिल, चितरेखा पाटिल, दिवाकर, रोहित ठाकुर, रिपुसुदन देवांगन, नीरज नायक, डमरूधर साहू, टोमेश्वरी धनकर, मालती साहू उपस्थित रहे।


