रामेश्वर शिव मंदिर में गन्ना रस और 15 लीटर दूध से किया गया अभिषेक

भास्कर न्यूज | बारगांव सावन मास की शुरुआत के साथ ही गांव के रामेश्वर मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना हुई। पहले दिन रुद्राभिषेक किया गया। भक्तों ने बेल पत्र, धतूरा, जल, घी, दूध, दही, शहद, शकर और गन्ने के रस से अभिषेक किया। मंदिर में 15 लीटर दूध से भगवान शिव का अभिषेक हुआ। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा 21, तीसरा 28 और चौथा 4 अगस्त को है। सावन माह की समाप्ति 9 अगस्त को होगी। पहले दिन श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और समस्या निवारण के लिए रुद्राभिषेक कराया। पूजन में गांव की महिलाएं विशेष रूप से शामिल रही। पंडित बोसेन्द्र पांडेय ने बताया कि शिवलिंग पर जल, पंचामृत और दूध अर्पित किया जाता है, जो भगवान भोलेनाथ को प्रिय है। साथ ही बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल और जनेऊ अर्पित करते है। पूजा के बाद प्रसाद वितरित कर भगवान को प्रसन्न करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *