पलारी| ग्राम भिरई में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ का संचालन ऋषि पुत्र भोलेश्वर सिन्हा ने किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया। गायत्री परिवार और अतिथियों ने मिलकर पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भिरई के सरपंच सनत कुमार सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष भोजराम यादव, उप सरपंच घनश्याम देवदास, ग्रामीण उपाध्यक्ष बृजलाल साहू,वेदप्रकाश साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


