अंतरराष्ट्रीय जूनोसिस दिवस पर किया जागरूक

जेवरतला रोड| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में अंतरराष्ट्रीय जूनोसिस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता रेशमी साहू ने बताया कि जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को जूनोटिक बीमारी कहते हैं। सामान्यतः रेबीज, प्लेग, स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, कोरोना जैसे जूनोटिक बीमारियों से बचाव में जागरूकता लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। प्राचार्य ने बताया कि ये सभी संक्रामक बीमारियां होती हैं जो बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, कवक से फैलते है। बार बार हाथ धोना, जानवरों की सुरक्षित देखभाल और टीकाकरण से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर पवन सिन्हा और वेद प्रकाश साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्राचार्य आरके देवांगन, हैपशीबा एंथोनी और रीना बोरकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय पाठक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *