भास्कर न्यूज | कलंगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में जीवनदीप समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें क्षेत्र के नौ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सरपंच ग्राम पंचायत कलंगपुर पुष्पा सिन्हा ने अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मारकंडे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलंगपुर में एमबीबीएस चिकित्सक व स्टाफ नर्स की व्यवस्था करने के लिए मांग दिया। साथ ही सरपंच पुष्पा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलंगपुर प्रभारी हिरमनी ठाकुर व धर्मेंद्र फर्शींद के साथ स्वास्थ्य केंद्र में महिला व पुरुष के लिए वार्ड पार्टिशियन, खिड़कियों में स्लाइडर निर्माण, भवन परिसर में चेकर टाइल्स, शेड , बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव किया।


