कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए

बालोद| ग्राम नेतामटोला भंवरमरा मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। वेद प्रकाश साहू ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को कार में चालक योगेश कुमार साहू कबीरधाम और किर्तन राम ठाकुर के साथ शोक कार्यक्रम में आ रहें मेहमानों कों लानें डौंडीलोहारा के बस स्टैंड गए थे। वहां से वापस आ रहें थे। इस दौरान ग्राम नेतामटोला भंवरमरा मेन रोड मोड के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार दनगढ अंबागढ चौकी निवासी बाइक चालक नितिन साहू एवं उसकी पत्नी ममता साहू को चोट लगी है। कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *