लुधियाना में सिलेंडर ब्लास्ट:गैस रिसाव होने से हुआ धमाका,दंपती बुरी तरह झुलसे,महिला को PGI किया भेजा

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आया है। धमाके में दंपती बुरी तरह से झुलस गए। महिला करीब 65 फीसदी झुलस गई है जबकि उसका पति 45 फीसदी झुलसा है। महिला की हालत गंभीर देख उसे डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। सिलेंडर धमाके की ये घटना राजीव गांधी कॉलोनी में हुई। जहां दंपती किराए के कमरे में रहते है। महिला के पति विकास ने कहा कि वह आज सुबह कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी रीता गैस पर बर्तन रखकर सब्जी काट रही थी। तभी अचानक कमरे में आग लग गई। आग लगने के बाद अचानक धमाका हो गया। लोगों ने उसे और रीता को कमरे से बाहर निकाला। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने कमरे से बाहर निकाला पड़ोसी महिला ऋतु ने बताया कि कमरे में आग लगने के बाद रीता और विकास के चीखने की आवाजें बाहर आई। सभी लोग इक्ट्ठा हुए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। रीता और विकास के कमरे का सारा सामान जल गया है। घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके रीता को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक रीता करीब 60 से 70 फीसदी झुलस गई है। विकास करीब 45 फीसदी झुलसा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *