तीन सिस्टम मजबूत, शाम को हुई तेज बारिश, 16 तक रहेगी ऐसी स्थिति

राजनांदगांव| जिले में बारिश की झड़ी में तो विराम लगा है लेकिन अलग-अलग समय में बारिश हो रही है। गुरुवार को पूरे दिन बारिश थमी रही। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर करीब आधे घंटे हल्की बारिश होती रही। शाम को करीब 30 मिनट मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश को लेकर दो द्रोणिका और एक चक्रवाती परिसंचरण का सिस्टम मजबूत स्थिति में है। इसके चलते जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई तक बारिश की स्थिति इसी तरह बनी रहेगी। इसके बाद बारिश की गतिविधि में विराम लगने की संभावना है। इधर लगातार हो रही बारिश से मौसम भी ठंडा हो गया है। जिले में पहले जून से अब तक 255 मिमी. बारिश दर्ज की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *