भास्कर न्यूज | राजनांदगांव लाल बागेश्वर सेवा मंडल हेमू कलानी नगर लालबाग में शुक्रवार से सावन महोत्सव की शुरुआत हुई। 11 जुलाई से 9 अगस्त तक केदारनाथ महादेव, बाबा अमरनाथ, सोमनाथ महादेव एवं चतुर्थ सोमवार को काशी विश्वनाथ की पूजा का आयोजन होगा। लालबागेश्वर धाम के सेवक आवतराम तेजवानी ने बताया कि 11 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 8 से 9 तक रुद्राभिषेक एवं महाकाल भगवान की मां आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 से 9 बजे तक प्रतिदिन महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। संस्था के सदस्य संजय तेजवानी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रातः 5 बजे कावड़ यात्रा, स्वामी जी द्वारा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक संगीतमय रुद्राभिषेक एवं महाआरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शाम 7 से रात 9 बजे तक भजन एवं महाआरती, केदारनाथ महादेव की पूजा एवं विशेष महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा। 21 जुलाई को सुबह 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 से 1 बजे तक आचार्य द्वारा विशेष रुद्राभिषेक, शाम को सिंघोला से महाकाल की पालकी, 6 बजे हेमू कालाणी नगर में आगमन एवं लालबागेश्वर महादेव मंदिर में जोरदार महाकाल की आरती एवं विशेष रूप से बर्फानी बाबा अमरनाथ की पूजा एवं प्रसादी वितरण सिंधु भवन में किया जाएगा। संगीतमय रुद्राभिषेक के बाद महाआरती की जाएगी 28 जुलाई को प्रातः 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 बजे से 1 तक आचार्य द्वारा संगीतमय रुद्राभिषेक, शाम 7 बजे से 9 बजे तक भगवान सोमनाथ महादेव का विशेष पूजन एवं महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी तरह से अंतिम सोमवार 4 अगस्त को प्रातः 5 बजे कावड़ यात्रा, दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक आचार्य द्वारा संगीतमयी रुद्राभिषेक एवं अंतिम सोमवार के उपलक्ष्य में रुद्राभिषेक एवं हवन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7 बजे से 9:00 बजे तक काशी विश्वनाथ की पूजा एवं महाआरती का प्रसाद वितरण किया जाएगा।


