शबद कीर्तन स्पर्धा में परमजीत कौर उप विजेता रहीं

राजनांदगांव| अंतरराष्ट्रीय शबद कीर्तन प्रतियोगिता में खरियार रोड की मिलप्रीत कौर गुरुदत्ता ने प्रथम व राजनांदगांव की परमजीत कौर ने द्वितीय और बिलासपुर की हरमीत कौर उबेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आओ बनिए गुरसिख प्यारा व परमस क्रिएटिव नेस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में भारत, कनाडा, बेल्जियम, इंग्लैंड के बच्चों ने भाग लिया। शबद कीर्तन प्रतियोगिता में राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िसा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, वेस्ट बंगाल से चयनित हुए लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। एक माह तक सिक्ख इतिहास, गुरमत ज्ञान और शबद कीर्तन जैसे तीन लेयर को पार कर विजयी होना अपने आप में गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *