जांगिड़ समाज की आम सभा 30 को

जांगिड़ पंचायत की वार्षिक एवं महत्वपूर्ण आमसभा का आयोजन 30 दिसंबर को राय कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में सुबह 11 बजे किया जाएगा। जांगिड़ पंचायत के सचिव राजेंद्र कुमार बरड़वा ने बताया कि जांगिड़ पंचायत बाड़मेर की मुख्य वार्षिक आमसभा सुबह 11 बजे पंचायत के अध्यक्ष प्रभुदयाल धीर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें आगामी फरवरी माह में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही समाज की विभिन्न विकास योजनाओं के विषय में चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *