मायलावास-मोकलसर सहित क्षेत्र में गत 15 दिन से सर्दी का असर रात के साथ पूरे दिन देखने को मिल रहा है। सर्द हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आने से रात के साथ दिन में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पूरे दिन तेज सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रही। सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। क्षेत्र के गांवों में बादलों की वजह से तापमान में गिरावट रही। लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। इस पर दिन में लोग ऊनी कपड़ों में नजर आए। अधिकतर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए।


