लुधियाना में 14 जुलाई को होगा कांग्रेस का धरना:लैंड पूलिंग नीति का विरोध, बोले-सैकड़ों किसान होंगे बेरोजगार, खतरे में भविष्य

पंजाब कांग्रेस ने लैंड पूलिंग नीति के विरोध में 14 जुलाई को लुधियाना के ग्लाडा दफ्तर के बाहर धरना देने का ऐलान किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुआई में होने वाले इस धरने की तैयारियों को लेकर जगराओं में शनिवार को देर शाम बैठक आयोजित की गई। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी। सरकार द्वारा नीति रद्द किए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र सरकार पर अनदेखी करने का आरोप पूर्व विधायक जगतार सिंह जगा हिस्सोवाल ने बताया कि जगराओं के चार गांवों की 500 एकड़ से अधिक जमीन को सरकार अधिगृहीत करना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली नेतृत्व के साथ मिलकर पंजाब सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। सैकड़ों किसानों का खतरे में भविष्य जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करनजीत सिंह सोनी गालिब ने कहा कि जगराओं हलका कांग्रेस के संघर्षों में हमेशा अग्रणी रहा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि लैंड पूलिंग नीति से सैकड़ों किसान बेरोजगार होंगे और खेती प्रधान पंजाब का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। बैठक में कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें रजेशिंदर सिद्धू, गोपाल शर्मा, हरप्रीत सिंह धालीवाल, काउंसलर बॉबी कपूर और अन्य शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *