लुधियाना में सीएम के खिलाफ प्रदर्शन:भाजपा ने शराब नीति का भी उठाया मुद्दा, बोले-दिल्ली का ‘रबर स्टैंप’ भगवंत मान

लुधियाना के जगराओं में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर की गई टिप्पणी का विरोध किया। शनिवार को शिवाला चौक, सब्जी मंडी रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपा जिला महासचिव डॉ. रजिंदर शर्मा ने कहा कि भगवंत मान की टिप्पणी आम आदमी पार्टी की निम्नस्तरीय राजनीतिक सोच को दर्शाती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। पार्टी नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की शराब नीति का मुद्दा भी उठाया। लैंड पूलिंग स्कीम का भी विरोध उन्होंने कहा कि इस घोटाले में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्री जेल गए। नेताओं ने ‘लैंड पूलिंग स्कीम’ को लेकर भी आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। पुतले के साथ एक शराब की बोतल जलाई भाजपा नेताओं ने भगवंत मान को दिल्ली का ‘रबर स्टैंप’ बताते हुए आरोप लगाया कि वे पंजाब को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने लैंड पूलिंग स्कीम को तुरंत रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. रजिंदर शर्मा, सुमित अरोड़ा, राज वर्मा, सतीश कुमार पप्पू, टोनी वर्मा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले के साथ एक शराब की बोतल भी जलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *