भरतपुर| एनजीओ एस के शिक्षण एवं सामाजिक विकास संस्थान भरतपुर द्वारा नाबार्ड की आजीविका उधम विकास कार्यक्रम के तहत रूपबास के नगला खान में 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण डेयरी व्यवसाय पर आयोजित की गई। जिसमें एनजीओ अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने महिलाओं को संयुक्त देयता समूह के माध्यम से लोन की प्रक्रिया को बताया और सभी महिलाओं को स्वयं सहायता से लोन लेकर पशुपालन कर डेयरी व्यवसाय करने की बात कही, इसके बाद दौरादा पशु चिकित्सालय के प्रभारी आनंद ने महिलाओं को मंगला पशु बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया और पशुओं को समय समय पर डी वर्मिंग की जानकारी दी। तथा सर्दी में दुधारू पशुओं की उचित देखभाल और अहार के बारे में बताया तथा छोटे बच्चों को सर्दी में देखभाल कर बचाव की जानकारी दी,इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी रवि कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।


