देवपुरा में कलशयात्रा निकाली

बूंदी| तेजाजी चौक देवपुरा में भागवतकथा आरंभ हुई। इससे पहले कलशयात्रा जयकारों के साथ निकाली गई। कथा का समय दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रहेगा‌। कथा का वाचन अनिल शास्त्री कर रहे हैं। पहले दिन कलश यात्रा, गणेश पूजन, भागवतकथा पूजन किया। कथावाचक शास्त्री ने भागवतकथा का महत्व बताया। मंजूलता शृंगी ने बताया कि शुक्रवार को सुखदेवजी का जन्म, गंगा के तट पर सुखदेवजी द्वारा राजा परीक्षित को कथा श्रवण करना, विष्णु भगवान के बारह अवतार कथा का वर्णन होगा। कथा के आयोजनकर्ता चंद्रप्रकाशशृंगी, कला, अंकुर, अलका, अंकित, मोनिका, चार्विक, विक्रांत, अवनीश शृंगी व श्रद्धालुओं ने आरती उतारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *