युवती ने सुरक्षा की गुहार की

दबलाना| नर्सिंग कर रही युवती ने अपने गांव के युवक से जोधपुर के आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि युवती के परिजन युवक के परिजनों को धमका रहे हैं। युवती ने वीडियो जारी कर अपनी सुरक्षा की मांग की है। बूंदी से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही दबलाना क्षेत्र की युवती ने अपने प्रेमी के साथ 16 दिसंबर को शादी कर ली। युवती के परिजनों ने 25 दिसंबर को युवक के नाना के घर पर हमला कर दिया। युवक के परिजनों का कहना है कि पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। मेरे ससुराल वालों को परेशान करना गलत है। इस बारे में दबलाना थानाप्रभारी तेजपाल सैनी ने बताया कि युवक-युवती की गुमशुदगी सदर थाने में दर्ज है। दोनों बालिग हैं। परिजन दोनों के बयान करवाए। पुलिस अपेक्षित सहयोग करेगी। दोनों पक्षों से समझाइश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *