अलावड़ा | गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहबजादों और माता द्वारा धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की याद में अलावड़ा कस्बे के गुरुद्वारा से शहीदी जन चेतना यात्रा निकली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा अरदास और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा गुरुद्वारे से शुरू की गई। इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह का प्रबंधक कमेटी द्वारा सरोपा भेट कर स्वागत किया गया। पंज प्यारों पर सिक्ख संगत द्वारा पुष्प वर्षा की गई। विधायक सुखवंत सिंह द्वारा गुरुग्रंथ साहिब जी की सवारी ट्रेक्टर में गद्दी पर विराजित कराया गया। जन चेतना यात्रा नगर कीर्तन के रुप में शुरू हुई। जिसमें टैंकर आगे जल छिड़कते हुए चल रहा था। यह नगर कीर्तन अलावड़ा से ईंदपुर, बुर्जा, झंडा खेड़ी, अलावलपुर, शेरपुर बुर्जा, धनोता, गोलकी, नौगावां होते हुए मंडापुर गुरुद्वारे में रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान गुरनाम सिंह उर्फ गामी, ग्रंथी ज्ञानी गुरशरण सिंह, डॉ. हरबंस सिंह, कुलवंत सिंह, अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग और सिक्ख संगत मौजूद रही। विधायक सुखवंत सिंह द्वारा अपने सिर पर गुरुग्रंथ रखकर निकलते, पंज प्यारों के साथ सिक्ख संगत ।


