बम्हौरीकलां | वन परिक्षेत्र जतारा बीट हरपुरा के चतुरकारी गांव में अवैध जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया। छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे सातवें आरोपी को वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार को मुखबिर से सूचना मिली तो टीम ने आरोपी को टीकमगढ़ में चलती बस से गिरफ्तार कर लिया। सुअर के शिकार के मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम जानकी आदिवासी निवासी चतुरकारी है। आरोपी को टीकमगढ़ से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर न्यायालय जतारा में पेश किया जाएगा।


