रतलाम | प्रयागराज महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ बनाने के लिए पूरे भारतवर्ष से एक थाली और एक थैले का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के निमित्त गुड मॉर्निंग क्लब (सुप्रभात मंडल) ने भी अपने क्लब के सदस्यों के माध्यम से 101 थाली, थैला देने का संकल्प लेकर आज थाली व थैला एकत्रित किए। क्लब की तरफ से इस पुनीत कार्य में सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


