रतलाम | मध्यप्रदेश एथलेटिक्स संघ की भोपाल में बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच नितिन कलंकी को 4 साल के लिए मप्र एथलेटिक्स संघ का संयुक्त सचिव बनाया है। फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष मुमताज खान, टेक्नीकल ऑफिशियल एनएस परमार, मप्र एथलेटिक्स संघ के सचिव एम मुरलीधरन के नेतृत्व में नियुक्ति दी। रतलाम एथलेटिक्स कॉर्पोरेशन के संरक्षक महापौर प्रहलाद पटेल, अध्यक्ष भगतसिंह भदौरिया, उषा वर्मा, रंजीता वैष्णव ने सम्मान किया।


