यज्ञ में मंत्रोच्चार कर रहे 21 पंडित हुए सम्मानित

रतलाम | त्रिवेणी तट पर चल रहे महारुद्र यज्ञ में योगदान देने वाले 21 भू-देवों का सम्मान किया गया। धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में इन पंडितों के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य को लेकर ‘सबका मालिक एक वेलफेयर फाउंडेशन’ ने सम्मान समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष राठौर ने कहा कि हमारे समाज की प्रगति में धार्मिक और सांस्कृतिक दायित्व निभाने वाले पंडितों का अहम योगदान है। उनका मार्गदर्शन न केवल आध्यात्मिक स्तर पर, बल्कि सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण है। फाउंडेशन के संस्थापक विशाल कश्यप ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के प्रचार-प्रसार में योगदान करना है। भाजपा नेता श्रीकांत डोसी, विशाल कश्यप, भागीरथ सोनी, जया व्यास, पूजा छातोत, उषा सोलंकी, मनीषा सिंगला, कुलदीप राठौर आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *