रतलाम | त्रिवेणी मेले में बुधवार की रात श्रीकृष्ण की लीलाओं की मनमोहक झांकियों ने ऐसा रंग जमाया कि लोग ठंड को भूलकर देर रात तक देखते रहे। श्री राजाधिराज कला केंद्र मथुरा के कलाकारों ने तालियों से खूब दाद बटोरी। शुरुआत भगवान श्री गणेश वंदना से हुई। इसके बाद श्रीकृष्ण की ब्रज वंदना, महारास, मयूर नृत्य, डांडिया नृत्य, फूलों की होली, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की प्रस्तुति हुई। 27 दिसंबर को शाम 6 बजे से प्रीति पुरोहित की बॉलीवुड नाइट होगी।


