विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल

टीकमगढ़ | नगर के क्राइस्ट ज्योति स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विज्ञान प्रदर्शनी न केवल बच्चों के रचनात्मक और वैज्ञानिक कौशल को प्रोत्साहित करने का माध्यम बनी, बल्कि उनके भीतर नवाचार और अनुसंधान के प्रति रुचि जागृत करने में भी सफल रही। प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित उत्कृष्ट मॉडलों का प्रदर्शन किया। मॉडलों में ड्रोन, माइक्रोस्कोप, रोबोट, ऑटोमेटिक अग्निशमन यंत्र, भूकंप अलार्म, टेस्लाकाइल, ईवीएम, स्टेट केपिटल इन्डीकेटर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग तथा हाइड्रो पावर प्लांट जैसी तकनीकी परियोजनाएं मुख्य आकर्षण रहीं। विद्यालय प्रबंधक फादर डेनिस ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया साथ ही मेधावी छात्रों को “प्रोफिशिएंसी अवार्ड” देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीसी राजेश पटेरिया, सतना प्रबंधक विशप जोसेफ, शिक्षा सचिव फादर पॉल, विद्यालय प्रबंधक फादर डेनिस और प्रधानाचार्या जियो मैथ्यु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *