नेत्र शिविर में 700 मरीजों की हुई जांच, 210 चिह्नित

भास्कर संवाददाता | छतरपुर शहर के हनुमान टोरिया मंदिर परिसर में मिशन रोशनी के तहत सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयोजन में एक दिवसीय निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जो हनुमान टोरिया सेवा समिति के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। यह शिविर बब्बू गुप्ता द्वारा पुत्रवधू कनिका के जन्मदिन पर आयोजित किया। इस शिविर का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिसमें छतरपुर मल्टी सिटी हॉस्पिटल के एचओडी डॉ. आरबी राजपूत अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि इस शिविर में चित्रकूट से आए डॉ. अरविंद मिश्रा और डॉ. प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम द्वारा 700 नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का परीक्षण एवं जांच की गई। जिसमें 210 मरीज को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इसमें से 65 मरीजों को आज ही चित्रकूट भेजा गया। शेष मरीजों को आगामी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हनुमान टोरिया के नीचे स्थित साईं मंदिर के पास से चित्रकूट भेजा जाएगा। इस दौरान आए अन्य मरीजों को इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए। इस अवसर पर अपूर्व गुप्ता, हरि प्रकाश अग्रवाल, अरविंद खरे, लखन सोनी, प्रदुम गुप्ता, मद्दू नेता, संतोष नामदेव, डीसी पाठक, एमएल विश्वकर्मा, मयंक नामदेव, प्रिंस गुप्ता, हर्ष रैकवार और राज वर्मा सहित हनुमान टौरिया सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *