ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, दो बाइक सवार घायल

छतरपुर| सिविल लाइन थाना में राजनगर रोड स्थित बरकौहां गांव के पास बाइक सवारों को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आनंद कुशवाहा एवं उसका जीजा घायल हो गया। घायल आनंद कुशवाहा ने बताया कि वे अपने जीजा के साथ छतरपुर से राजनगर जा रहे थे। तभी बरकौहां के पास सामने से ई-रिक्शा लेकर आ रहे लच्छू कुशवाहा, मंजू कुशवाहा और सुरेश कुशवाहा ने जानबूझकर टक्कर मार दी। जिससे वे घायल हो गए। आनंद ने बताया कि लच्छू कुशवाहा से उनका पुराना जमीन विवाद चलता है। जिसके चलते उन्हें जान से मारने के इरादे से टक्कर मारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *