रोटरी क्लब ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए

रतलाम | शासकीय माध्यमिक विद्यालय खारखेड़ी में रोटरी क्लब ने बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर दिए। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों का ब्लड टेस्ट करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले माह एक शिविर लगाकर सब बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड टेस्ट किया जाएगा। इस दौरान रोटरी क्लब की अध्यक्ष दीप्ति कोठारी, सचिव सोनल लखानी, ट्रस्ट के सदस्य जयराज पुरोहित, शृंगार कोठारी, विद्यालय की संस्था प्रभारी ललिता कुशवाह, शिक्षक प्रकाश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *