नर्मदापुरम|अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा की मासिक बैठक नेहरू पार्क में हुई। इस दौरान समाज की गतिविधियों पर चर्चा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जनवरी में मकर संक्रांति पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा पतंग सजाओ प्रतियोगिता कराने का िनर्णय िलया गया। इस वर्ष भी समाज की महिलाएं एवं बच्चे पिकनिक पर जाएंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता, नगर अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, सलाहकार सुधा अग्रवाल, महामंत्री रीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, मंत्री अंजू अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सविता अग्रवाल, भावना, दीप्ति अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, रेखा एम अग्रवाल आदि सदस्यों ने भाग लिया। आभार सविता अग्रवाल ने माना।


