रविंद्र नगर गेट व पहुंच मार्ग पर गुमटियां रख किया कब्जा, निकलना हो रहा मुश्किल

खंडवा| रविंद्र नगर कॉलोनी के मुख्य गेट व पहुंच मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हो गया है। लोगों ने गुमटियां रख यहां से शराब सहित अवैध गतिविधियां की जा रही हैं। ऐसे में तीन से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को रविंद्र नगर, शंकर नगर और प्रगति नगर के लोग नगर निगम पहुंचे। यहां उन्होंने आयुक्त प्रियंका राजावत को ज्ञापन सौंपा। पार्षद संतोष सारवान ने बताया कुछ लोगों ने मुख्य गेट पर ही गुमटियां और टप रखकर अतिक्रमण कर लिया है। यही पर सुबह-शाम बैठाकर शराब पी पिलाई जा रही है। ऐसे में यहां दिनभर शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है। इस कारण शाम को यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रोड संकरा हो गया है। इससे यहां से वाहन निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इस पर आयुक्त राजावत ने जल्द एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *