दतिया । इंदरगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ रील बनाकर वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 315 बोर का कट्टा व एक राउंड जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इंदरगढ़ टीआई वैभव गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर कट्टा सहित एक वीडियो वायरल हुआ था। भ्रमण के दौरान देलुआ नहर की पुलिया के पास पहुंचकर निहाल पुत्र अंगद कुशवाहा निवासी सोड़ा को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व राउंड जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चला रही है व बदमाशों को पकड़ा जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था बनाने को लेकर अब अधिकारी सख्ती कर रहे हैं जिससे पुलिस सक्रिया कार्य कर रही है।


