दतिया । बिजली कंपनी ने दतिया शहर की गलियों में रात्रि चैकिंग अभियान शुरू किया है। बिजली कंपनी कर्मचारियों ने बुधवार को रात 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे अभियान चलाकर 100 से ज्यादा बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इसके अलावा मौके पर ही धारा 138 के केश भी दर्ज किए गए। महाप्रबंधक धर्मेंद्र कौशिक स्वयं पूर्व में विच्छेदित किए गए बकाएदारों के कनेक्शन चेक करने पहुंचे। खास बात यह है कि लगातार कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल की बकाया राशि जमा करने नहीं पहुंच रहे हैं। अब तक बकाया राशि वसूलने के लिए लगभग शहर में 1000 बैंक खाते सीज हो चुके हैं। जबकि अगले कुछ दिन में 1000 खाते और सीज करने की तैयारी है।


