दतिया| यातायात थाना प्रभारी नईम खान ने गुरुवार देर रात शहर में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कड़ाके की ठंड में रोड किनारे, खुले आसमान के नीचे बैठकर ठिठुर रहे गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। सबसे पहले ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारी किला चौक पर पहुंचे। यहां मोची और भिक्षुकों को कंबल ओढ़ाए। फिर राजगढ़ चौराहा, श्री पीतांबरा पीठ के सामने शनिदेव मंदिर के बाहर, कोतवाली के सामने, झांसी चुंगी हाइवे, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर खुले में बैठे लोगों को कंबल ओढ़ाए।


