सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सारंगढ़ पुलिस का अभियान:एक दिन में 20 लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजा, SP ने कहा-यह अभियान जारी रहेगा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने का अभियान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस कर्मचारियों ने एक दिन में लगभग 20 मवेशियों को काऊ कैचर की मदद से पकड़कर गौशाला भेजा। इस अभियान से दोनों की सुरक्षा एसपी वार्ष्णेय ने कहा कि यह अभियान लोगों और मवेशियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अभियान में डीएसपी मुख्यालय अविनाश मिश्रा, रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चंद्रा, निरीक्षक कामिल हक, विभिन्न थानों के पुलिस स्टाफ और गौ सेवक प्रियवत स्वर्णकार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *