रांची | बिजली बिल की समस्या, स्मार्ट मीटर से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होना सहित समस्याओं को लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) रांची द्वारा 14 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह 31 जनवरी तक चलेगा। 17 दिसंबर से शुरू शिविर में अबतक 6756 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 4190 उपभोक्ताओं के मामले स्मार्ट मीटर से मोबाइल लिंक कराने के थे। अधिकांश के मोबाइल नंबर उनके स्मार्ट मीटर से लिंक करा दिए गए हैं। जेबीवीएनएल की ओर से यह अबतक का सबसे लंबा शिविर है, जिसमें बिजली बिल की समस्या को प्रमुखता दी जा रही है।


