खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को मेन रोड गुरुद्वारा, पीपी कंपाउंड गुरुद्वारा, स्टेशन रोड गुरुद्वारा और कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से प्रभातफेरियां निकाली गईं। वाहेगुरु का जाप करते एक-एक कर सैकड़ों श्रद्धालु गुरुद्वारों से निकली प्रभातफेरियों से जुड़ते चले गए। श्री गुरु सिंह सभा मेन रोड की प्रभातफेरी गुरुद्वारा से शुरू होकर फिरायालाल चौक जीनश मिड्डा की दुकान पर होकर सरदार जसवंत सिंह, रंजीत गुप्ता के घर होकर वापस गुरुद्वारा पहुंची। स्टेशन रोड की प्रभातफेरी सरदार गुरविंदर सिंह सेठी, सरदार गगनदीप सिंह सेठी के घर से शुरू होकर पीपी कंपाउंड में सरदार हरभजन सिंह कोहली के घर पहुंची। दोनों प्रभातफेरियां गुरुवाणी का गायन करते हुए मेन रोड गुरुद्वारा पहुंची और अरदास के साथ समापन हुआ। श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा तीसरे दिन प्रभातफेरी गुरुद्वारा के पार्किंग गेट से निकलकर गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास के साथ विसर्जित हो गई। स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, मंजीत कौर, नीता मिड्ढा, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, गूंज काठपाल और बबीता पपनेजा ने “जो मांगे ठाकुर अपुने ते सोइ सोइ देवै…, दर्शन देख जीवां गुरु तेरा, पूरण करम होये प्रभु मेरा…और मेरे राम राइ, तूं संता का संत तेरे, तेरे सेवक कउ भउ किछु नाही, जमु नही आवै नेरे…समेत कई शबद गाकर कॉलोनी की गलियों को भक्तिमय कर दिया।


