भोजन खिलाना प्रेम और खुशी का प्रतीक है : आर्चबिशप

संत विंसेंट डी पॉल सोसाइटी द्वारा लोयला ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित पुअर फीडिंग में गरीबों के बीच भोजन का वितरण किया गया। रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने संबोधन में संत विंसेंट डी पॉल सोसाइटी के सदस्यों के उनके अथक प्रयास की सराहना की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम को लगातार बढ़ावा देने का आह्वान भी किया। कहा कि ईश्वर की नजर में हम सभी एक हैं। हम एक-दूसरे को भाई-बहन समझते हुए क्रिसमस की खुशी को साझा करना चाहते हैं। महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि भोजन खिलाना हमारे प्रेम का एक प्रतीक है और हम सभी को मानवता का दर्जा देते हैं। इस अवसर पर क्रिसमस कैरोल गाए गए। जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया गया। महाधर्माध्यक्ष ने अपने हाथों से गरीबों को भोजन परोसा। मौके पर सहायक पुरोहित फादर जॉर्ज मिंज, फादर असीम मिंज व अन्य सदस्य मौजूद थे। इधर, डीबडीह स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी में गुरुवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया। सिस्टर्स ने कैरोल गाकर उनका स्वागत किया। आर्चबिशप ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि संत स्टीफन ने प्रभु के मार्गों पर चलते हुए जीवन की आहुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *