देवघर में कांवरिया की मौत:राम झरोखा के पास बिजली के खंभे के पास गिरा, अब तक नहीं हो सकी है पहचान

सावन माह में बाबाधाम पहुंचे एक कांवरिया की मौत हो गई है। शनिवार रात करीब 9:15 बजे पंडित बीएन झा पथ स्थित राम झरोखा के पास हुआ। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवरिया सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुका था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और कुछ देर तक वहीं अचेत पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने जब देखा कि वह हिल-डुल नहीं रहा है, तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटनास्थल के पास एक बिजली का खंभा मौजूद था। आशंका जताई जा रही है कि करंट लगने से उसकी मौत हुई होगी। सदर अस्पताल में रखी हुई है बॉडी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांवरिया को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। राजकीय श्रावणी मेला 2025 के दौरान यह पहली मौत की घटना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था के लिए कई कोषांगों का गठन किया है, लेकिन हादसे ने तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *