BIT मेसरा के 71 साल पूरे, होंगे कई कार्यक्रम:कैंपस पहुंचेंगे अचिवर्स, दिए जाएंगे डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनाई अवॉर्ड, दो दिन होंगे इवेंट्स

बीआईटी मेसरा के 71 साल पूरे हो गए हैं। संस्थान 15 जुलाई को इसे लेकर कार्यक्रम करने वाला है। इस मौके पर संस्थान के प्रतिनिधियों ने संस्थान के 70 वर्षों की उत्कृष्ट यात्रा की झलक पेश की। वहीं 71वें स्थापना दिवस एवं प्लेटिनम जुबली वर्ष के समापन समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए डॉ श्रद्धा शिवानी, डीन ऑफ एल्युमनाई एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स, विशाल एच. शाह, एसोसिएट डीन और मृणाल पाठक, हेड ऑफ मीडिया सेल ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान 15 जुलाई को 71वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इससे एक दिन पहले 14 जुलाई को एल्युमनाई के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमें सितार वादन, गजल और कथक नृत्य जैसे कार्यक्रम होंगे। ये होंगे कार्यक्रम के अतिथि स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि होंगे डॉ. गणेश नटराजन, जो बीआईटी मेसरा के डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनस हैं। वे 5एफ वर्ल्ड, जीटीटी डेटा सोल्युशन्स, हनीवैल ऑटोमेशन, हिंदुजा ग्लोबल सोल्युशन्स, एसबीआई पेमेंट्स, एसबीआई डीएफएचआई, 1 क्राउड सहित कई संस्थानों से जुड़े हुए हैं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी (आईआईटी कानपुर) कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे आईआईटी रूड़की, आईआईटी मंडी और आईआईएएस शिमला के पूर्व निदेशक रह चुके हैं। 15 को दिए जाएंगे कई विशेष अवार्ड 15 जुलाई को स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और बीआईटी प्रार्थना से होगी। इस दिन शिक्षकों और एल्युमनाई को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। बी.आर्क छात्रों के लिए भी अलग से पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया है। 70 साल का यह सफर संस्थान के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और वर्ष भर चले समारोहों ने संस्थान की अग्रणी सोच और जीवंत शैक्षणिक समुदाय को दर्शाया है। इस वर्ष दिए जाएंगे डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनाई अवॉर्ड

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *