लुधियाना| प्रमुख कपड़ा कारोबारी और एमके अग्रवाल होजरी के मालिक प्रवीन अग्रवाल के घर पर हाल ही में इनकम टैक्स विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। इस रेड के दौरान विभाग की टीम ने उनके दस्तावेजों की जांच की और उनकी कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला। प्रवीन अग्रवाल पर टैक्स चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं, हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। बता दें कि प्रवीन अग्रवाल केवल होजरी कारोबार में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट सेक्टर में भी एक अहम नाम हैं। कुछ समय पहले उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों के तहत एफआईआर भी दर्ज की गई थी। 15 दिसंबर को प्रवीन अग्रवाल द्वारा शहर में श्री तिरुपति बालाजी की रथ यात्रा भी आयोजित की गई थी।


