सीआईए टीम ने घर पर रेड कर बरामद की 3 किलो हेरोइन

सीआईए की टीम ने थाना सलेम टाबरी के खजूर चौक के निकट शुक्रवार को एक घर में रेड की। जहां से पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार ये रेड पहले से काबू किए गए तस्कर की निशानदेही पर की गई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान लगभग 3 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की रिकवरी की बात सामने आई है। इस मामले में एक पूरे परिवार को राउंडअप करने की भी बात सामने आई है। जो नशा सप्लाई करने में शामिल था। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक रेड में बरामद हेरोइन की पुष्टि नहीं की है। मामले में एडीसीपी इनवेस्टीगेशन अमनदीप सिंह बराड़ ने रेड की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूरी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि सीआईए की टीम दोपहर को ही रेड के लिए पहुंच गई थी। जो कि देर शाम तक चली है। जानकारी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के बाद थाना सलेम टाबरी में पर्चा दर्ज करने के बाद उन्हें क्राइम ब्रांच के दफ्तर में लाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *