लुधियाना| वैष्णो माता मंदिर आत्म नगर में सनातन धर्म सेवा परिवार द्वारा मां की चौकी का आयोजन किया गया। मां की पवित्र ज्योत श्री दुर्गा माता मंदिर से लाई गई। श्री रामेश्वरम दुख भंजन धाम के विशाल शास्त्री द्वारा ज्योत प्रज्वलित की गई और पंडित अजय शास्त्री द्वारा मां को चुनरी भेंट की। मुखातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी पहुंचे। गायक भाविक जग्गी और कुमार संजीव द्वारा मां के सुंदर भजनों का गुणगान किया गया। तेरे रंग विच में वी रंग जावा इने जोगा मेनू करदे, आदि भजनों का गुणगान कर भक्तों का मन मोहा। इस दौरान हितेश जग्गी, ऋचा, ऋतु जौहर, अनीश, बिंदिया मदान, कंचन, केके सूरी, गीता, अजय सचदेवा, सोनू भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


