बच्चों को जिम्मेदारी देने से उनमें नेतृत्व क्षमता बढ़ती है: हिरकणी

भास्कर न्यूज | कुसमी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरचट्टी में बाल सदन और इको क्लब का गठन किया गया। शाला की शिक्षिका हिरकणी साहू ने कहा कि बच्चों को जिम्मेदारी देने से उनमें नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। आत्मविश्वास, समस्या सुलझाने की समझ, टीम वर्क और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। इससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर पाते हैं। शाला में बालसभा का आयोजन हुआ। इसमें रिंकी राजपूत को शाला नायक चुना गया। बताया कि अन्य पदों के लिए भी बच्चों का चयन किया गया। बालसभा से बच्चों को सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से मजबूती मिलती है। इको क्लब के गठन से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी। छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। क्लब के सदस्यों ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम पर लगाया। बच्चों को पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। कहा कि शाला में हर साल बालसभा और इको क्लब का गठन होता है। इससे बच्चों को जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में प्रधान पाठक शत्रुघ्न लाल ठाकुर, आशीष पांडे, नीतू परगनिया, तरुण साहू, शिवकुमार मुक्ति और कल्पना मरकाम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *