बालोद| एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला भैंसबोड़ में पौधरोपण किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं रैली निकालकर ग्रामवासियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता किया। छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने शाला परिसर में मुनगा, आम,जामुन,अशोक,पपीता के पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए शपथ लिया। इस अवसर पर सरपंच चित्रकांत ठाकुर, प्रधानपाठक एसआर बंजारे, एसआर निषाद, एसके चौरके, शिक्षिका के कुंजाम, बी खरे उपस्थित रहे।


