बारिश से खेत लबालब, 30 हजार हेक्टेयर में धान की बुआई अटकी

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 5 ब्लॉक में इस साल खरीफ सीजन में 1 लाख 75 हजार 765 हेक्टेयर रकबे में धान बोआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप 1 लाख 44 हजार 824 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 30 हजार 941 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा हो पाएगा। कृषि विभाग के अनुसार वर्तमान में धान की बुआई, रोपाई जारी है। अच्छी बारिश की वजह से खेतों में लबालब पानी भर चुका है। इस वजह से भी रोपाई, बुआई कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं पहले से बुआई कर चुके किसान परेशान हो रहें है क्योंकि खेत में ज्यादा मात्रा में पानी भरने की वजह से दोबारा बोआई की नौबत आ सकती है। किसान पोषण साहू, नारायण साहू, मोती, अमोल, छबिल साहू ने बताया कि 10 दिन पहले हल्की बारिश हो रही थी, तब खेतों मंे पानी की कमी से धान की रोपाई, बोआई नहीं कर पा रहें थे। अब ज्यादा बारिश होने के बाद खेतों मंे उम्मीद से ज्यादा पानी भर चुका है। तालाब जैसे स्थिति है। ऐसे में रोपाई, बोआई नहीं कर पा रहे हैं। पानी कम होने के बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है। बालोद ब्लॉक में 4 हजार 878 हेक्टेयर में बुआई अभी बाकी कृषि विभाग की ओर से बालोद ब्लॉक मंे 19 हजार 407 हेक्टेयर रकबे में धान बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप 14 हजार 529 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 4 हजार 878 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा होगा। वहीं गुरूर ब्लॉक में 26 हजार 870 हेक्टेयर रकबे में धान बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप 22 हजार 476 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 4 हजार 394 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा होगा। विभाग ने गुंडरदेही ब्लॉक में लक्ष्य सबसे ज्यादा रखा है कृषि विभाग ने इस बार गुंडरदेही ब्लॉक में सबसे ज्यादा 52 हजार 781 हेक्टेयर रकबे में धान बुआई का लक्ष्य रखा है। जिसके अनुरूप 43 हजार 520 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 9 हजार 261 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा होगा। गुंडरदेही ब्लॉक में सबसे ज्यादा रकबे में धान बुआई का लक्ष्य रखा गया है और इसी ब्लॉक में ही अन्य ब्लॉक की तुलना में ज्यादा रकबे में बुआई होना बाकी भी है। डौंडी में 3 हजार, लोहारा में 7 हजार हे. में बुआई नहीं हुई डौंडी ब्लॉक में 23 हजार 362 हेक्टेयर रकबे में धान बोआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप 20 हजार 34 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 3 हजार 328 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा होगा। वहीं डौंडीलोहारा ब्लॉक में 51 हजार 905 हेक्टेयर रकबे में धान बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप 44 हजार 235 हेक्टेयर रकबे में बुआई हो चुकी है। इस लिहाज से 7 हजार 670 हेक्टेयर रकबे में बुआई के बाद लक्ष्य पूरा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *