पैसे लेकर नहीं दी यूरिया कृषि केंद्र व गोदाम सील

भास्कर न्यूज | बालोद खाद वितरण में गड़बड़ी करने पर डौंडी के मथाई चौक में संचालित किसान संगवारी कृषि केंद्र के संचालक मनोज कुमार बुर्रा को नोटिस जारी किया गया है। कृषि उप संचालक आशीष चंद्राकर ने बताया कि यूरिया होने के बावजूद भी वितरण नहीं करने की शिकायत किसानों ने तहसीलदार डौंडी से की थी। अनुविभागीय अधिकारी महेश कुमार मारगिया, उर्वरक निरीक्षक ऐमन्त कोठारी कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जब केंद्र में पहुंचे, तब संचालक उपस्थित नहीं था। जिस पर किसानों ने नाराजगी जताई थी। संचालक के खिलाफ शिकायत मिली थी कि 35 बोरी यूरिया देने के एवज में 24 किसानों से पैसा लिया लेकिन उपलब्ध नहीं कराया। तहसीलदार एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी की उपस्थिति में किसानों को यूरिया दी गई। पंचनामा तैयार कर गोदाम का ताला तोड़कर नया ताला लगाकर सील किया गया। कृषि केंद्र को भी सील किया गया है। उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के उल्लंघन के चलते कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *