शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई 50 युवाओं ने किया रक्तदान

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मदनवाड़ा के नक्सली हमले में शहीद हुए एसपी विनोद चौबे और 28 शहीद जवानों को उनके बलिदान दिवस की पुण्यतिथि पर एनएसयूआई ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र राजनांदगांव में एनएसयूआई के छात्रों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रक्त दान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान करने वाले छात्र छात्राओं में फलेश वर्मा, हुलेंद्र सिंह, उमेश यदु, दिनेश, तरुण पटेल, सुषमा कंवर, अनीश गुप्ता, विकास यूके, तेजस्वी, सलीम, अजय सोनकर छात्र छात्राओं ने रक्तदान कर रक्तवीर बनने का गौरव प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *